Advertisement

शिविर में 250 लोगों का हुआ निशुल्क नेत्र परीक्षण

कानपुर। एमआईजी रतनलाल नगर साउथ गैलेक्सी के सामने डॉ रूपा आई क्लिनिक परिसर में रविवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर कैम्प लगाया तथा। इसमें कुल 250 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमे आये हुए लोगो को निशुल्क जरूरी दवाएं वितरित की गईं। शिविर का शुभारम्भ करते हुए डॉ रूपा ने बताया कि आंख शरीर के सभी अंगों में से सबसे अधिक संवेदनशील अंग है। इसलिए इसमें थोड़ी सी भी परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाकर उनके बताए सुझाव का पालन करना चाहिए। इसके बाद शिविर में आए लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों को मोतियाबिंद व आँखों के पर्दे की आधुनिक मशीनों द्वारा निशुल्क जांच करके निशुल्क दवाई वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh