Advertisement

रेल पेंशनर्स एसोसिएशन, द्वारा 36 वां स्थापना दिवस व 41 वां पेंशनर्स दिवस मनाया गया

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी  विद्यालय प्रांगण, किदवई नगर, साइट नं0 2 में रेल पेंशनर्स एसोसिएशन, कानपुर का 36 वां स्थापना दिवस व 41 वां पेंशनर्स दिवस श्री रतिराम शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस गौरवमय महोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री सतीश महाना जी ने संबोधित किया। इसके अतिरिक्त अनेक मूर्धन्य जनप्रतिनिधियों ने जैसे विधायक माननीय महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक अजय कपूर, भाजपा नेत्री श्रीमती रीता शास्त्री, पार्षद गिरीश बाजपेई, योगेंद्र सिंह आदि एवं उच्च प्रशासनिक अधिकारियों में श्री आशुतोष सिंह (स्टेशन डायरेक्टर), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरा) प्रसाद, व० म० विद्युत अभियंता श्री जनार्दन सिंह आदि एवं बैंक के आला अधिकारियों ने अपने संबोधन में पेंशन धारकों की सेवा करने का भाव प्रकट करते हुए उनसे आशीर्वाद भी लिया लगभग 400 से अधिक पेंशन धारकों की गणमान्य उपस्थिति में इस पेंशनर्स दिवस पर सभी वक्ताओं ने एक स्वर से पुरानी पेंशन की बहाली, पेंशन कम्यूटेशन अवधि को 15 वर्ष से घटकर 10 वर्ष करना, आयु के 65,70,75 वर्ष पूरे होने पर 5%, 10%, 15% अतिरिक्त पेंशन देना, वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में छूट प्रदान करने आदि की मांग रखी है मुख्य वक्ताओं में सर्वश्री चंद्र प्रकाश चन्दर, आर० पी० शर्मा, भूपेश अवस्थी, एस० पी० शुक्ला, बी० एन० पाण्डेय, एच० एन० त्रिपाठी, जयराम सिंह भदौरिया, आनंद किशोर बाजपेई, ओ० एन० पाण्डेय, राजेश शुक्ला, आनंद अवस्थी आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र सिंह द्वारा किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh