Advertisement

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में अभी जमीन को लेकर किसान बाबू का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है जहां पर जमीन को लेकर एक और मामला प्रकाश में आया है जहां पीड़ित लगातार न्याय के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रहा है कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान कच्ची बस्ती गोविंद नगर निवासी विनोद कुशवाहा ने बताया कि

22 अक्टूबर 2022 को रामगढ़िया सोसायटी में प्लॉट खरीदना था दाखिल खारिज होने के बाद भी वे अपने प्लाट का निमार्ण कराते हैं तो कुछ दबंग लोग मारपीट कर देते हैं और पुलिस को बुलाकर काम भी रूकवा देते हैं

आरोप लगाते हुए विनोद कुशवाहा ने बताया कि चकेरी का एक भूमाफिया ओम प्रकाश यादव अपने गुर्गों के साथ जबरन प्लाट पर कब्जे की नियत से मरवाने की धमकी भी दे चुका है जबकि प्लांट के संबंध में न्यायलय का आदेश भी उनके पास है कि किसी के भी द्धारा प्लांट के निमार्ण कार्य को न रोका जाए फिर भी चकेरी पुलिस की मिली भगत से ओम प्रकाश यादव पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है

विनोद कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने एक एक पाई जोड़कर प्लांट खरीदा है अगर उन्हें न्याय नही मिला तो वह आत्मदाह करने पर मजबूर होगें जिसकी पूरी जिम्मेदारी भूमाफिया ओम प्रकाश यादव की होगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh