Advertisement

कानपुर मे भगवा चोला ओढ़कर एक कथा वाचक बिठूर के एक साधन धाम आश्रम में कब्जा करके अपने-आप को पीठाधीश्वर बताकर उगाही और वसूली कर रहा है

कानपुर मे भगवा चोला ओढ़कर एक कथा वाचक बिठूर के एक साधन धाम आश्रम में कब्जा करके अपने-आप को पीठाधीश्वर बताकर उगाही और वसूली कर रहा है कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान महंत अशोक अग्निहोत्री ने आरोप लगाते हुए बताया कि विगत चार महीने पहले हूलागंज निवासी एक कथा वाचक अभीषेक कृष्ण शास्त्री ने मोहनी बिहारी तटीया संस्थान वृन्दावन बताकर आश्रम में कथा करने के लिए आश्रम में शरण ली थी उसके बाद से ही लगातार कब्जा जमाए हुए हैं और आश्रम में बनी दो समाधियां भी तोड़ चुका है इतना ही नहीं पीठाधीश्वर महेशानंद महाराज जिनकी उम्र 75 वर्ष है उनके साथ मारपीट कर अभद्रता भी कर चुका है

पीड़ित महंत अशोक ने बताया कि अभीषेक कृष्ण शास्त्री आश्रम में अपने गुर्गों के साथ शराब का सेवन भी करता हैं और खुद अपने को साधन धाम का पीठाधीश्वर बताकर उगाही भी कर रहा है उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस कमिश्नर से लिखित में शिकायत करी थी जिन्होंने बिठूर पुलिस को कार्रवाई करने को आदेशित किया था लेकिन बिठूर पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं करी गई उन्होंने कहा कि अगर उनको न्याय नहीं मिला तो उनके गुरू पीठाधीश्वर महेश आनंद महाराज और उनके साथ-साथ कई उनके शिष्य जल समाधि ले लेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी अभिषेक कृष्ण शास्त्री की होगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh