Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के चक्का जाम के बाद दिव्यांगजन के लिये सिटी बसों में नि:शुल्क यात्रा हुयी बहाल

कानपुर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के परिवहन निगम की सिटी बसों का चक्का जाम करने के बाद सिटी ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के परिवहन प्रबन्धक के० के० तिवारी ने सभी के कार्ड बनने तक निःशुल्क यात्रा सुविधा जारी रखने का निर्देश जारी कर दिया | उधर सुबह 10 बजे पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी द्वारा दिव्यांगजन के साथ बसों का चक्का जाम करने के दौरान बस चढ़ाने की कोशिश की गयी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और दोषि के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की | प्रबन्धक के कार्यवाही के आस्वाशन पर मामला शान्त हुआ |
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार ने दिव्यांगजन के लिए परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा के लिए नियमावली बना रखी है, जिसमे स्पस्ट है कि 40 प्रतिशत से 79 प्रतिशत दिव्यांगजन को अकेले व 80 प्रतिशत से 100 प्रतिशत को एक सहायक के साथ नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी| नगर बसों में भी ये सुबिधा दि जा रही थी, पिछले तीन महिने से नगर बसों में दिव्यांगजन के लिए नि:शुल्क यात्रा व्यवस्था समाप्त कर दी गयी थी| जबकि यू0डी0आई0डी0 कार्ड के आधार पर नि:शुल्क यात्रा सुविधा मिलनी चाहिए| आज परिवहन प्रबन्धक ने नि:शुल्क यात्रा के आदेश जारी किया|
आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, कमलेश कुमार सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, ममता, अनुराधा, दिलीप कुमार आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh