सिख वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के लख्ते जिगर चार साहिबजादो की शहादत को मुख रखते हुए सन 2018 से लगातार शहीदी सप्ताह असफर -ए-शहादत 21 दिसंबर से 28 दिसंबर के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कानपुर से उठी आवाज को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हर वर्ष अपने आवास पर कीर्तन दरवार का आयोजन कर मनाया जाता है व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर की बात को मानते हुए। 26 दिसंबर 2021 को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के लख्ते जिगर चार साहिबजादो की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित किया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिख वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा प्रथम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ रखे गए जिसका समापन 17 दिसंबर 2023 को लाजपत नगर गुरुद्वारे में हुआ इसी कड़ी में 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित 10 जिलों में वीर बाल दिवस के रूप में बनने वाली एक विशाल छात्र श्रृंखला बनाई जाएगी जिसमें फर्रुखाबाद, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, झांसी, अयोध्या, मेरठ, मुजफ्फरनगर, फतेहपुर, इलाहाबाद और कानपुर शामिल है. कानपुर में इस बार लगभग ढाई सौ से अधिक स्कूल वीर बाल दिवस को समर्पित छान श्रृंखला कार्यक्रम में भाग लेंगे अभी तक आधिकारिक रूप से सूचना के अनुसार 2 लाख से अधिक बच्चे सड़कों पर तख्तियां लेकर 22 दिसंबर को अपराहन 12:00 से 12:30 के बीच अपने अपने स्कूल के बाहर मुख्य मागों पर खड़े होंगे और चार साहिबजादो की शहादत को नमन करेंगे शहीदी सप्ताह के अंतर्गत इसी कड़ी में दिनांक 28 दिसंबर 2023 को मोतीझील ग्राउंड में एक विशाल कीर्तन समागम का आयोजन सायंकाल 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी किया जा रहा है जिसमें सिख पंथ के महवन रागी भाई इंद्रजीत सिंह खालसा जी (बॉम्बे वाले), भाई जगजीत सिंह बबिय जी (दिल्ली), सरदार बलजिंदर पाल सिंह जी (लखनऊ) गुरु पुत्रों के इतिहास को कया के रूप में बताएंगे इसके अलावा गुरु नानक फुलवारी के बच्चे गुरबाणी गायन करके और चार साहिबजादे के जीवन पर मॉडल बनाकर भी इस कार्यक्रम को भव्य हर वर्ष की की भाति इस वर्ष भी पण्डाल में शहीदी प्रदर्शनी लगाई जायेगी कार्यक्रम के उपरांत विशाल गुरु के लंगर का भी आयोजन किया जाता है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा (विकी), डॉ० मनप्रीत सिंह भट्टी, चरणजीत सिंह अवा (नामी), हरमिंदर सिंह बिंद्रा (रिपी), हरविंदर सिंह (पूनी), गगनदीप सिंह, जसवीर सिंह जुनेजा, रविन्दर सिंह (सोनू), भूपिन्दर सिंह सचदेव, रविन्दर सिंह (सोमी), संदीप छाबड़ा, गगन सोली, महेश सोनी, यश छाबड़ा, सत्यम शुक्ला, चनबीर सिंह (कैप्टन) उपस्थित रहे।
साडा मान-साडा अभिमान चार साहिबजादे, कीर्तन समागम को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता


















