Advertisement

कानपुर: दरोगा ने ACP के सामने व्यापारी को जड़ा थप्पड़, ACP ने व्यापारियों को दी पुलिस की धमकी,

कानपुर पुलिस अपने गुड वर्क के बजाय अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है. ताजा मामला सीसामऊ थाना क्षेत्र का है, जहां ACP के सामने ही एक दारोगा ने व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया। हद तो तब हो गई जब व्यापारी ने इसका विरोध किया, तो ACP ने धमकाते हुए कहा कि यहीं पर अभी तीन थानों की फोर्स खड़ी कर दूंगी। व्यापारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यापारियों में रोष है. व्यापारियों का कहना है कि अगर कोई गलती है तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करे, लेकिन थप्पड़ क्यों मारा.
मामला सीसामऊ थाना क्षेत्र का है. जहां थाने की पुलिस सीसामऊ बाजार में अतिक्रमण हटाने गई थी. इसी दौरान वहां के व्यापारी के साथ पुलिस की कहासुनी हो गई. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान ACP श्वेता कुमारी सीसामऊ थाने की फोर्स के साथ मौजूद थीं. इसी दौरान एक व्यापारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का वीडियो बनाने लगा. पुलिस ने उसे वीडियो बनाने से रोका और उसकी दुकान में घुस गई. व्यापारी ने जब आपत्ति जताई तो सीतामऊ थाने के एक दारोगा ने उसको थप्पड़ मार दिया. व्यापारी ने जब इसका विरोध किया तो वहां पर मौजूद ACP श्वेता कुमारी ने कहा कि तीन थानों की फोर्स यहीं पर खड़ी कर दूंगी. इस दौरान वहां कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों को ACP श्वेता कुमारी ने बाहर भागने को कहा. साथ ही पुलिस वाले मीडियाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे.|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh