शक्ति ब्रिगेड साहित्य गंगा के तत्वाधान में पुस्तक लोकार्पण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कानपुर के स्टॉक एक्सचेंज में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने शिरकत की. दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई. लोकार्पण और सम्मान समारोह कार्यक्रम में शहर के विशिष्ट लोग उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के उपरान्त राज्य मंत्री असीम अरुण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साहित्य संस्कृति और सामाजिक बदलाव के लिए शक्ति ब्रिगेड संस्था काम कर रही है. जिन पुस्तकों का विमोचन किया गया है, उससे समाज में परिवर्तन लाने का काम करेंगी. उन्होंने कहा की साहित्य और संस्कृति के दृष्टिकोण से यह एक बहुत अच्छी पहल है. उनका कहना था की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मिशन शक्ति के रूप में महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में सिंबल दिया है.
लोकसभा में हुई घटना की राज्य मंत्री ने निंदा करते हुए कहा की वो घटना निंदनीय है. सुरक्षा में जो चूक हुई है, उसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही है. इसमें कुछ गिरफ्तारियां हुई है. इसके साथ ही कुछ ऐसे व्यापक प्रबंध किए जाएंगे जिससे इस तरह की घटना दोबारा ना हो. टीएमसी सांसद द्वारा राष्ट्रपति की मिमिक्री करने के मामले पर उन्होंने कहा कि जिसने किया उनकी नैतिकता सवैंधानिक पद के प्रति कितनी कमजोर है यह दिखाई देता है. यह कोई कॉमेडी शो का विषय नहीं है जैसा उन्होंने किया. उनको अपनी गलती को स्वीकार करना चाहिए.|
कानपुर: धनखड़ की मिमिक्री पर बिफरे राज्य मंत्री, टीएमसी सांसद की नैतिकता है कमजोर


















