Advertisement

23 और 24 को होगा साहित्योत्सव, कलाकारों, कथा व कहानीकारों का लगेगा जमावड़ा,,

– शहर के डॉक्टर.गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट में कानपुर लिट्रेचर सोसाइटी की ओर से पांचवीं बार होगा आयोजन ,,
– राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता स्वानंद किरकिरे, पूर्व पी,एम,ओ, अधिकारी सुधींद्र कुलकर्णी, आई,ए,एस, पवन कुमार समेत कई शख्सियत आएंगी,,
कानपुर: शहर के कमला नगर स्थित डॉक्टर गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट में आगामी 23 और 24 दिसंबर को साहित्योत्सव का आयोजन होगा,, कानपुर लिट्रेचर सोसाइटी की ओर से होने वाले इस आयोजन में कलाकारों, कथा व कहानीकारों का जमावड़ा लगेगा,,
दोनों ही दिनों में अलग-अलग सत्रों के दौरान साहित्य, संगीत, इतिहास, अभिनय, कथा, कहानियां समेत कई अन्य सारगर्भित विषयों पर संवाद होगा,, साहित्योत्सव के दौरान कानपुर की स्ट्रीट फोटोग्राफी को भी लोग देख सकेंगे और बच्चे मनोरंजन कर सकेंगे,, गुरुवार को वार्ता कर यह जानकारी साहित्योत्सव की निदेशक डॉक्टर अंजलि तिवारी ने दी,, उन्होंने बताया, कि कार्यक्रम का उद्घाटन संगीत निदेशक आरडी बर्मन पर बनी फिल्म पंचम अनमिक्स्ड के साथ होगा,, जिसमें डा.आलोक बाजपेई निदेशक ब्रह्मानंद सिंह से वार्ता करेंगे,, वार्ता के दौरान अभिनेता अतुल तिवारी, इंस्टीट्यूट के निदेशक राहुल गोयल, मीडिया प्रभारी रोहित टंडन, भावना मिश्रा आदि मौजूद रहीं
बालीवुड के प्रसिद्ध गीतकार स्वानंद किरकिरे, सुधींद्र कुलकर्णी, आई,ए,एस, पवन कुमार भी आएंगे: डॉक्टर अंजलि ने बताया, कि साहित्योत्सव के दौरान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता और बालीवुड के प्रसिद्ध गीतकार स्वानंद किरकिरे, पूर्व पीएमओ आफिसर सुधींद्र कुलकर्णी, आईएएस पवन कुमार समेत कई एसी नामचीन शख्सियत होंगी,, जो इस साहित्योत्सव का हिस्सा बनेंगी,, पहले दिन मुंबई विवि के प्रोफेसर व कवि हूबनाथ पांडेय, और साइंस एडिटर के नाम से दुनिया में मशहूर और नेशनल अवार्ड विजेता पल्लव बागला द इसरो स्टोरी पर अपनी बात रखेंगे,, कई नामचीन पेंटर्स भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे, जो अपनी पेंटिंग्स का प्रदर्शन करेंगे,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh