श्रद्धेय स्व. वासुदेव वासवानी जी एवं श्रद्धेय स्व. अर्जुनदास खत्री जी की पावन स्मृति में भारतीय सिन्धू सभा कानपुर के तत्वावधान में 37 वां नेत्र शिविर (लेन्स प्रत्यारोपण) का आयोजन नर सेवा नारायण सेवा के अन्तर्गत अन्धता निवारण का संकल्प ज्ञातव्य हो कि भारतीय सिन्धू सभा के 37 वें नेत्र शिविर का आयोजन दिनांक 17 दिसम्बर 2023 से दिनांक 20 दिसम्बर 2022 तक को नगर के विभिन्न स्थानों पर किया गया। जिसमें लगभग 1500 मरीजों ने अपने नेत्रों की जाँच करवायी। इसी परिपेक्ष्य में दिंनाक 20-12-2023 को 250 मरीजों को आपरेशन के लिये सन्त कँवर राम हाल, सिन्धू नगर, शास्त्री नगर, कानपुर में भर्ती किया गया। शेष रोगियों को निःशुल्क दवा वितरित की गयी आपरेशन के लिये चिन्हित रोगियों के ब्लड प्रेशर व शुगर की जाँच की गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ कानपुर नगर के भूतपूर्व सांसद एवं भूतपूर्व नगर प्रमुख श्री जगतवीर सिंह द्रोण जी द्वारा स्व० दादा वासुदेव वासवानी जी के चित्र पर माल्यापर्ण करके हुआ। उन्होंने क स्व० वासुदेव वासवानी जी के दिखाये हुए रास्ते पर चलकर ही हम, राष्ट्र की उन्नति कर सकते हैं। उन्होंने स्व० श्री अर्जुनदास खत्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व० श्री अर्जुनदास खत्री जी दया, करूणा और मानवीय गुणों की मुर्ति थे आज उन्हीं के आर्शीवाद से सिन्धी समाज प्रगति पथ पर आगे की ओर बढ़ रहा है आपरेशन के लिये भर्ती सभी मरीजों एवं उनके साथ आए तीमारदारों को निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गयी। साथ ही साथ सभी रोगियों को निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया इस शिविर में मुख्य रूप से सर्वश्री अशोक अगनानी, किशन तलरेजा, ओम प्रकाश बदलानी, इन्दर आहूजा ‘टोनी’, चन्दु भाईया, गिरधारी लाल, अशोक खत्री, लक्की सावलानी, राजकुमार लालवानी, सुरेश ज्ञानानी, हीरा बुधवानी, योगेश कृपलानी, आशा फेरवानी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
भारतीय सिंधु सभा की ओर से संत कंवर राम हाल शास्त्री नगर में नेत्र शिविरका आयोजन किया गया


















