हिन्द मजदूर सभा के 75वें स्थापना दिवस पर आज रविवार 24 दिसम्बर, 2023 को हिन्द मजदूर सभा, कानपुर मंडल द्वारा कैम्प कार्यालय श्यामनगर, कानपुर में मंडलअध्यक्ष तारणी कुमार पासवान की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सवर्प्रथम मंडल महामंत्री योगेश ठाकुर ने मुख्य अथिति अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति के महामंत्री एवं आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल के साथ विशिष्ट अथिति के रूप में एल0 आई0 सी0 अधिकारी संघ के महासचिव प्रदीप भाटिया तथा राज्य कर्मचारी महासंघ, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया।
उसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्दू द्वारा प्रेषित आगामी 3 से 5 जनवरी 2023 को नागपुर में होने वाली 34वीं त्रिवार्षिक अधिवेशन में अधिक से अधिक भागीदारी करके सफल बनायें जाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अथिति, विशिष्ट अथिति एवं वक्ताओं ने बताया कि सेंट्रल ट्रेड यूनियंस में प्रमुख हिन्द मजदूर सभा की स्थापना विगत 24 दिसम्बर 1948 को तत्कालीन कलकत्ता में हुये अधिवेशन में हुई थी, उस समय इसके 6लाख से अधिक सदस्य तथा 427 यूनियन सम्बद्ध थी। आज इसके 9 करोड़ से अधिक सदस्य एवं 2800 यूनियन सम्बद्ध है।
यूनियन से सम्बद्ध भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तारणी कुमार पासवान ने बताया उप रजिस्ट्रार द्वारा उनके संगठन की मान्यता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया गया था, उसके बाद माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा उस आदेश को निरस्त कर दिया है। अब कोई अन्य संगठन उन श्रमिकों/सदस्यों से वसूली करता है,तो उसके खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उनके संघर्ष में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेताओं के साथ अन्य सभी सहयोगियों संघो के प्रति भी आभार व्यक्त किया। आशा कि भविष्य में हिन्द मजदूर संघ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। स्वागत वरिष्ठ पदाधिकारी मो0 रफीक अहमद एवं आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष छविलाल यादव द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त गणमान्य लोगों के अलावा राम भरोसे, रमा शंकर, कैलाश पासवान, तुफैल अहमद, सियाराम पासवान, विनोद उर्फ पप्पू, अनुराग बाजपेयी, जगतनाथ साहू, जितेश कुमार, भोला पासवान सहित अच्छी संख्या में सराहनीय उपस्थिति रही।
हिन्द मजदूर सभा के 75वें स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया


















