कानपुर, कोरोना से बचने व सभी को बचाने के लिए भारतीय नव संवत्सर पर्व पर नशा छोड़ो परिवार जोड़ो पेड़ लगाओ खुशियां पाओ के मंत्र को आत्मसात कर क्रियारूप देते हुए उत्साह उमंग व उल्लास से मनाए,तभी विक्रम संवत का ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व सार्थक बन सकेगा उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व उत्तर प्रदेश वैश्य व्यापारी महासभा के संयुक्त तत्वाधान में नशा हटाओ पेड़ लगाओ कोरोना मिटाओ जीवन पाओ अभियान के तहत जरीब चौकी मलिन बस्ती में आयोजित ई-संगोष्ठी शीर्षक “भारतीय नव संवत्सर में क्या हो हमारा संकल्प” पर नव वर्ष की बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्त अभियान के प्रमुख योग गुरु ज्योति बाबा ने कही,बाबा ने आगे कहा की कोरोना फैलने के प्रमुख कारणों में वनाच्छादित क्षेत्रों का कम हो जाना,ग्रीन बेल्ट लगभग ना के बराबर होना,वंजरीकरण का बढ़ना परिणामस्वरूप शुद्ध ऑक्सीजन नहीं मिलने से फेफड़ों में जल्दी-जल्दी संक्रमण होने तथा पान मसाला खाकर हर जगह थूकने के चलते रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी से कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक बन रही है प्रदेश महामंत्री संगठन अनूप अग्रवाल ने कहा की सम्राट विक्रमादित्य से लेकर राजा भोज के काल तक कि लगभग 10 सदियों में हम लोग जिस ऊंचाइयों पर थे वहीं भारतीय इतिहास की स्वर्णिम पद चिन्हों पर हमें चलने को संकल्पित विक्रम संवत में होना है,संगोष्ठी का संचालन सुभाष अग्रवाल व धन्यवाद प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुलहरे ने दिया l अन्य प्रमुख भाग लेने वाले गणेश गुप्ता,बीना अग्रवाल,राकेश चौरसिया,दीप कुमार मिश्रा सीए ,विमल माधव,रोहित कुमार, इंजीनियर जगन मोहन गुप्ता,देवेंद्र गुप्ता,गिरीश कुमार,डॉ अर्चना गुप्ता,गीता पाल इत्यादि थी l
भारतीय नव संवत्सर पर ज्योति बाबा कि भारतीय जनता से नम्र अपील..नशा छोड़ो परिवार जोड़ो पेड़ लगाओ खुशियां पाओ


















