Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी सुसाइड का राज, पुलिस ने कब्र से निकाला शव

कानपुर के नौबस्ता इलाके में एक युवती ने 7 दिसंबर को अपने घर में सुसाइड कर लिया था,, इस मामले में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव को दफना दिया था,,मगर इसके बाद परिवार वालों को लड़की का एक सुसाइड नोट मिला,, इसमें पीड़िता ने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में लिखा था,,जिसे पढ़ने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई,,
सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले सचिन वर्मा ने शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया था,,जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने 4 दिसंबर को दूसरी लड़की से शादी कर ली,,इस बात से परेशान युवती ने 7 दिसंबर को अपने घर पर सुसाइड कर लिया,,परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को दफना दिया, लेकिन जब युवती के अटैची से सुसाइड नोट मिला, तब परिजनों ने पुलिस में शिकायत की.
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एफआईआर लिखकर मामले की जांच शुरू की,, पुलिस ने कब्र खुदवाकर रेप पीड़िता का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,,
पुलिस ने आरोपी सचिन वर्मा के खिलाफ धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है,, पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है,,इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है,,जांच में जो तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,,।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh