Advertisement

कांग्रेसियों ने निकाली जन समस्या पदयात्रा

गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने वार्ड 34 रतनलाल नगर 212 गोविंद नगर विधान सभा कानपुर में मलिन बस्ती महादेव नगर में जन समस्या पद यात्रा निकाली गई। जानकारी देते हुए पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने बताया कि जन समस्या पदयात्रा निकाल कर वार्ड 34 रतनलाल नगर मलिन बस्ती महादेव नगर के लोगों की समस्याओं को जाना गया एवं उसके निस्तारण के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर प्रयासरत है। पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करती है और जन समस्या को समाप्त करने के लिए हमेशा प्रयास करती है। और वह प्रयास हमेशा सफल होते हैं। प्रमुख रूप से करिश्मा ठाकुर, कमलेश तारा चंद , पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, मैकु लाल, साजन , संदीप दानवीर , हरीश मनचंदानी, पुनीत, जय तलरेजा, रंजन सचान, किशन वर्मा, राम सिलवान, शुभम लाला, प्रशांत मेहता, अफ़ज़ल, गौरव गौतम, किशन, राजन दुबे, हिमांशु मिश्रा, कार्तिक, आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh