सीसामऊ विधानसभा के चुन्नी गंज स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर एकत्र होकर नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी प्रदेश संयोजक नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा ने बताया कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक भाजपा द्वारा गौरव गाथा संदेश अभियान के अंतर्गत आज अंबेडकर मूर्ति को दूध दही गंगाजल से स्नान कराकर माल्यार्पण कर नमन कार्यक्रम किया गया संदीप मिश्रा राम कुमार मिश्रा ने बताया कि अंबेडकर सामाजिक समरसता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे सुधीर बाजपेई अशोक कुमार दुबे ने कहा कि आज हिंदू समाज को अंबेडकर जी के सामाजिक समरसता को आगे बढ़ा कर हिंदुत्व एकता परिचय देना चाहिए ठाकुर शैली सिंह चौहान ने कहा कि अंबेडकर ने अपने जीवन की शिक्षा बड़ी संघर्षों में प्राप्त की है लेकिन हिंदू समाज के लिए वह हमेशा लड़ते रहे आज सभी जातियों के लोगों को एक होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए डॉ लकी चतुर्वेदी वंदना सिंह ने कहा कि सामाजिक रुप से पिछड़ी महिलाओं को आगे लाने के लिए हम सबको काम करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक अनूप चौधरी ने किया प्रमुख रूप से ननकू उमा देवी अरविंद त्रिपाठी संदीप बाजपेई नौशाद आलम राजेश बाल्मिक नीलू दुबे वीरेंद्र द्विवेदी अतुल गुप्ता लवली सक्सेना शुभम वर्मा वंदना दुबे आदि लोग थे।
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर नमन कार्यक्रम


















