Advertisement

पीड़ित महिला ने कहा मुख्यमंत्री जी न्याय के लिए अब आप ही का सहारा है

भाजपा समर्थक संघ के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अकील अहमद खान से पीड़ित महिला साजिदा बेगम निवासी बब्बन शिकारी छोटे मियां का हाता बेकन गंज निवासी ने ज्ञापन दिया। आरोप लगाते हुए साजिदा बेगम ने कहा कि 8 महीने पहले उसके घर के बगल में बन रही शेरु की बिल्डिंग की वजह से उसका मकान गिर गया। जिसके लिए मकान मालिक शेरू ने आश्वासन दिया कि उसके घर को शेरू बनवाकर देगा। साजिदा बेगम के घर में नीचे के पोर्शन में आरोपी हुकूमत में कब्जा कर रखा है। मकान गिर जाने के बाद साजिदा बेगम अपनी पांच बेटियों के साथ सड़कों पर दरबदर भटकने लगी। उसी बीच में आरोपी हुकूमत में पूरे मकान पर कब्जा कर लिया। और जब शेरू गिरे हुए मकान को बनवाने के लिए गया तो हुकूमत में उसे भगा दिया। पीड़ित महिला साजिदा बेगम ने क्षेत्र पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। लेकिन पुलिस से भी पीड़ित को न्याय भी नहीं मिला। अकील अहमद खान ने पूरी घटना को सुनने के बाद आश्वासन दिया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आपसे हुई घटना की शिकायत को बताया जाएगा। और आरोपी हुकूमत के कब्जे से आपके मकान को छुड़वाया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh