समाजवादी व्यापार सभा के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में नवरात्र के पहले दिन तपेश्वरी देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं को मास्क व सैनिटाइजर वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार सविता ने किया। जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि कोरोना वायरस जिस तरह से फैल रहा है उसके कारण कानपुर की जनता को बहुत खतरा है। और कोरोना की दूसरी लहर मानव शरीर के लिए बहुत खतरनाक है। जिसके लिए आज तपेश्वरी देवी मंदिर के बाहर देवी भक्तों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। और कहा गया कि दो गज की दूरी बहुत है जरूरी। मुख्य रूप से उपस्थित जितेंद्र जायसवाल दीपक कुमार सविता, अमित पांडे, मनोज चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।
तपेश्वरी मंदिर के बाहर देवी भक्तों को मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण


















