Advertisement

कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष सुनील बाल्मीकि ने भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का किया जलाअभिषेक

कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस अनुसूचित जाति के तत्वाधान में कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेसी अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सुनील बाल्मीकि के नेतृत्व में कैंप कार्यालय 12/480 ग्वालटोली से भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जन्म उत्सव व 130 वी वर्षगांठ पर विशाल शोभायात्रा का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें शोभायात्रा विभिन्न-विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जैसे कि ब्रह्मनगर,चुन्नीगंज, फूलबाग,नाना राव पार्क, पर जाकर दूध व गंगाजल से परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर जलाअभिषेक किया गया और जिसमें कि प्रदेश व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारी सामाजिक संस्थाएं एवं ट्रेड यूनियन ने इस शोभायात्रा मे भाग लिया और जिसमें कि कार्यक्रम में उपस्थित सुनील बाल्मीकि, विकास सोनकर, दिनेश दीक्षित, राजा पासवान,विधायक सोहेल अंसारी,अमित पांडे,संजीव दरिया वादी,शैलेंद्र दिक्षित,रवि बाल्मीकि,शिवा बाल्मीकि,विक्रम मकोरिया,नौशाद आलम मंसूरी, राहुल कैथल,अन्टू बाल्मीकि, किशन भाटिया,रामू गौतम,मुकेश पांडे, धीरज तांबे,मीनाक्षी पाना देवी,शिवेंद्र कठेरिया,चंद्रा देवी, धीरेंद्र,सोनू बाल्मीकि,मनीष,रजत,राज, अंकित, आदि कार्यकर्ता शोभायात्रा में उपस्थित रहे।।।

संवाददाता:अनिल कुमार की रिपोर्ट कानपुर नगर
कैमरा पर्सन -सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh