दिव्य कुम्भ पनकी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के बड़े महंत श्री कृष्ण दास जी को हरिद्वार में तृतिय शाही स्नान के पूर्व संध्या पर वैष्णो संप्रदाय के अखिल भारतीय श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़ा ने पांचों की उपस्थिति में तथा महामण्डलेश्वरों एवं विभिन्न अखाड़ों के पीठाधीश्वरों की गरिमा मयी उपस्थिति में विधिवत पट्टाभिशेक कर श्री कृष्ण दास जी को महामंडलेश्वर की उपाधि से विभूषित किया गया। दिगम्बर अखाड़ा के अध्यक्ष श्री महंत कृष्ण दास जी महाराज गोवर्धन पीठ, महासचिव श्री महंत वैष्णो दास जी महराज, महामंडलेश्वर डा. राजेन्द्र दास जी महाराज, महामंडलेश्वर डॉ केशवानंद जी महाराज, निर्वाणी पिठाधिस्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोका नन्द भारती जी महाराज, अटल पिठाधिस्वर विश्व आत्मानंद जी महाराज जी सरस्वती, महामंडलेश्वर डॉ विनय स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज, डॉ राम विलास दास जी, डॉ स्वयं स्वरुपानन्द वृन्दावन, महामंडलेश्वर राज़ कुमार दास , महामंडलेश्वर राम प्रवेश दास जी महाराज , महामंडलेश्वर डॉ विवेकानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी अरूण चैतन्य पूरी जी आदि लोग उपस्थित रहे।
पंनकी हनुमान मन्दिर के मंंहत बने महामंडलेश्वर हरिद्वार मे


















