Advertisement

दबंग से परेशान होकर पीड़ित ने कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

कानपुर। थाना बर्रा अंतर्गत पीड़ित कौशल किशोर साहू ग्राम चतुरीपुरवा पोस्ट हरबसपुर का निवासी है जिसका परिवार मालवीय विहार पेट्रोल लाइन रोड कर्रही में रहता है। दबँग पड़ोसी अशोक कुमार यादव व उसके परिवार ने कौशल किशोर साहू के परिवार के घर के सामने पानी बहाया जिसका कौशल किशोर साहू की मा ने विरोध किया।

जिस पर दबँग अशोक यादव ने कौशल किशोर की मा को अपशब्द बोल ने लगे। पीड़ित कौशल किशोर साहू ग्राम चतुरीपुरवा मे रहता है, गांव जा रहा था जानकारी होने पर वापस आया तो दबंग ने उसके साथ भी मारपीट करने लगा।दबंग अशोक यादव के परिवार ने महिलाओं के साथ भी मारपीट कर दबंगई दिखाई।जिसको लेकर पीड़ित कौशल किशोर साहू ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की लगाई गुहार।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh