Advertisement

कानपुर जाजमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीस कमेटी की मीटिंग संम्पन्न हुई,

पीस कमेटी की मीटिंग में ट्रैफिक व्यवस्था,देशी शराब ठेकों के बाहर नशेबाज़ों का जो जमावड़ा लगा होता है उसको सुधारने की जिम्मेदारी डीसीपी एस के सिह ने ली,कुछ महिलाओं ने डी सी पी एस के सिंह से शिकायत भी की देशी ठेकों की ओर से गुजरने का मतलब अपनी इज़्ज़त को दांव पर लगाना होता है खासकर नई चुंगी पर ठेका व छबीले पुरवा ठेका जहाँ आयेदिन लड़ाई होती रहती है पीस कमेटी की एक बैठक एस टी लान,जाजमऊ मे एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे प्रमुख रूप सेडीसीपी एस के सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। जाजमऊ मे मुख्य रूप से महिलाओ ने छेडछाड की घटनाओ से अवगत कराया, रात मे पुलिस की गश्त बढाई जाने की बात हुई, जिस पर एस के सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हर चौराहे पर कैमरे लगाये जायेगे, जिससे काफी हद तक अपराध पर अंकुश लग जायेगा, महिलाओ की समस्या के लिये चौराहे पर पुलिस के सिपाही लगा कर छेडछाड को रोकना हमारी प्राथमिकता है। सभी त्योहार को मिलजुल कर मनाना चाहिए। इसमे प्रमुख रूप से शहर काजी साकिब अदीब मिसबाही,सगीर आलम हबीबी,महबूब आलम फसी अनवर, मौलाना गुलाम कादिर,अनवार हुसैन,जे पी शर्मा, अंजलि सिंह ,दीपा सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh