Advertisement

सांस्कृतिक संध्या एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

कानपुर। भारतीय बौद्ध महासभा (उ० प्र०) शाखा कानपुर नगर एवं महिला प्रकोष्ठ कानपुर नगर के संयुक्त तत्वाधान में माता रमाबाई अंबेडकर के 126 वें जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर डॉ० अंबेडकर पार्क /डॉक्टर अंबेडकर भवन केशव पुरम आवास विकास योजना संख्या-1 कल्याणपुर (निकट केशव वाटिका) कानपुर नगर में सांस्कृतिक संध्या एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से लेकर देर रात्रि तक पूर्व वर्षों की भांति परंपरागत ढंग से किया गया। कार्यक्रम में डॉ० अंबेडकर अनुयायियों एवं बौद्ध धर्मावलंबियों के रूप में हजारों लोग उपस्थित रहे। मुकेश कुमार राव (महामंत्री) भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश शाखा कानपुर नगर द्वारा बताया गया कि कई वर्षों से इस तरह का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज के लोगों में जागरूकता फैलती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh