Advertisement

सड़कों से लापता हुआ विकास तारों पर झूलता हुआ नज़र आया

कानपुर। कानपुर स्मार्ट सिटी का यह नजारा आपको चौका देगा। दरअसल यहां जाजमऊ के बुढ़ियाघाट में चेम्बर चोक होने के कारण कई महीनों से सड़क में गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा। जिससे आक्रोषित लोगों ने बताया कि इलाके में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। अधिकतर खम्बे जर्ज़र हो चुके हैं,गलियों में हवा के सहारे बिजली के तार झूल रहे है। सड़के कच्ची पड़ी हैं, नगर निगम के कर्मचारी समय से सफाई नही करते जिसके कारण नालिया चोक हो चुकी है । पार्षद, विधायक, सांसद और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई महीनों से बदबूदार पानी सड़क में बह रहा है इलाके के बच्चे आयेदिन खेलने के दौरान फिसलकर गिर जाते है। जिसके कारण बच्चों के खेलने कूदने का हक कच्ची गलियों और हवा में झूलते तार छीन रहें हैं,जिसकी शिकायत अधिकारियों के करने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। अगर इस बार कोई नहीं सुनेगा तो प्रदर्शन करेंगे। जब तक कोई काम नहीं होगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh