Advertisement

संविधान के निर्माता अंबेडकर की जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान की अध्यक्षता में बाबू पुरवा चार चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में भारतीय के संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। राष्ट्रीय लोकदल नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सर्वप्रथम प्रतिमा को स्नान कराकर सभी आरएलडी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषित वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक विश्वरत्न बाबा साहब की आज जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, वीरेन्द्र धानविक, मोहम्मद अनीस योगेश गुप्ता, जितेन सिंह मोहम्मद नसीम, शेर उद्दीन, राजेंद्र तिवारी, शन्नू खान, आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh