Advertisement

उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए दंगे को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने भारत के अलग-अलग राज्यों व जिलों में एक ज्ञापन सौंप कर दंगे में शामिल अराजकतत्वो की गिरफ्तारी की मांग करी है और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने के लिए भी कहा है ,इसी कडी़ में कानपुर में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत अध्यक्ष अतुल द्विवेदी वा महानगर उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंगदल शनि निषाद नेतृत्व में सैकड़ो विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को ज्ञापन सौंपा और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान प्रांत अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने कहा कि पुलिस और सेना राष्ट्र का प्रतीक है उस पर हमला करना राजद्रोह है हमला करने वालों की संपत्ति जप्त करी जाए और राजद्रोह का केस लगाकर उनकी नागरिकता भी समाप्त की जाए ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh