Advertisement

मां जंगली देवी का 43वां वार्षिक उत्सव में होगा विशाल भंडारा

कानपुर मां जंगली देवी के 43 वे वार्षिक उत्सव के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा,,, इसके साथ ही मशहूर भजन गायक भजन प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोह लेंगे,,, यह जानकारी श्री जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री पंडित विजय पांडे तथा अध्यक्ष श्रीमती माया वर्मा ने दी,,, उन्होंने बताया कि आगामी 14 फरवरी बसंत पंचमी वाले दिन मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा,,, सबसे पहले मां की आरती के बाद मक्खन मिश्री का प्रसाद वितरित होगा,,, इसके उपरांत भंडारे का आयोजन चालू होगा जो की रात्रि तक चलेगा,,, कार्यक्रम के दौरान यहां आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो,,, इसके लिए मंदिर परिसर कमेटी से जुड़े सदस्य उनकी मदद के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यरत रहेंगे,,,भंडारे में माता का भोग एवं कन्या भोज के साथ भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा,,, भजन संध्या में देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक यहां आकर मां का गुणगान कर भक्तों को भाव विभोर करेंगे,,,प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे,,, मनोज कपूर,,, राममोहन अग्निहोत्री,,, दिनेश कुमार त्रिपाठी,,, सुधीर कुमार शुक्ला,,, साकेत त्रिपाठी,,, श्रीमती सुशील जायसवाल,,, आदि लोग उपस्थित रहे,,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh