Advertisement

इंडिया विजन गोष्ठी का शुभारंभ सांसद सत्यदेव पचौरी ने किया

कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी ने दीप जलाकर इंडिया विजन गोष्ठी का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद कानपुर चैप्टर ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स के पदाधिकारी रुचिर गुप्ता ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद पचौरी ने कहां की डबल इंजन की सरकार राष्ट्र को विकसित करने के लिए संकल्प ले चुकी है जिसे वह लगातार पूरा कर रही है हम सबको उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा ताकि देश और तरक्की कर सके इस मौके पर उन्होंने पत्रिका का भी विमोचन किया सांसद पचौरी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जहां अमृत महोत्सव की वर्षा हो रही है वही हिंदुस्तान का नाम विदेश में भी अपनी नई पहचान बना रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है कार्यक्रम का संचालन कर रहे विवेक कुमार उपाध्याय ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में लोगों को जागरूक किया उन्होंने कहा कि अगर सारे काम नियम से होते रहे तो देश और तरक्की करेगाl अजय कुमार शर्मा आरके शुक्ला सुनील अग्निहोत्री राकेश यादव माधुरी कश्यप आदि लोग उपस्थित रहेl

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh