Advertisement

कानपुर में एक बार फिर एक शिक्षक ने मानवता को शर्मसार कर दिया है जहां कैंट स्थित सेंट अलोयसियस स्कूल में शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जब छात्र अपने घर पहुंचा तो दर्द से तड़पता हुआ देख बच्चे की मां ने पूछा तब बच्चे ने पूरी आपबीती बताई वहीं परिजनों ने स्कूल परिसर में पहुंचकर प्रिंसिपल से शिकायत करी है

वहीं इस घटना के संबंध में बेकनगंज दादिया चौराहे की निवासिनी फलक ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा अब्दुल्ला (10) कक्षा पांच का छात्र है जहां कम्प्यूटर शिक्षक विक्रांत थॉमस ने बेरहमी से उनके पुत्र को पीट दिया जब घर आया जो उसके कान से खून आया इसकी शिकायत स्कूल प्रिंसिपल से करी तो पहले प्रिंसिपल आना कानी करने लगे फिर शिक्षक को हटाने की बात कही

पीड़ित परिवार ने थाना कैंट में शिक्षक के खिलाफ शिकायत करी है वही प्रभारी निरीक्षक कैंट ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर छात्र का मेडिकल आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh