Advertisement

प्रसपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर याद किया अंबेडकर जी को

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर भारत के संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था एवं उनका देहांत दिनांक 6 दिसंबर 1956 को हो गया था। बीआर अंबेडकर जी ने संविधान के माध्यम से देश के हर नागरिक को हक और अधिकार देने का काम किया था ऐसे महापुरुष को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनपद के हर व्यक्ति को बधाई देते हैं इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, राजपाल यादव राम प्रकाश मिश्रा, डॉ सत्येंद्र यादव, आकाश प्रजापति, राम प्रकाश मिश्रा, प्रेम प्रकाश दुबे, महेश अवस्थी, शिव कुमार प्रजापति, आदि लोग मौजूद रहे।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh