कानपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी से मुनिश्री सुधासागरजी ने सीसामऊ जैन मंदिर तक विहार किया। सीसामऊ से भव्य घट यात्रा निकाली जिसमें भक्तों ने बड़े धूम धाम से ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते इस कलश यात्रा को निकाला इस घट यात्रा में हाथी, घोड़े, हाथ से खींचे जाने वाले दो रथ, चार चवर, एक बड़ी चांदी की आरती, चार बग्गिया जिसमें बारह इंद्र इंद्राणी सवार, घट यात्रा में एक जूस की गाड़ी भी साथ चल रही थी जगह जगह घट यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा सीसामऊ से बृजेंद्र स्वरूप पार्क पहुंची यात्रा पहुंचने के बाद झंडारोहण का प्रोग्राम हुआ। जिसका सौभाग्य महेंद्र कटारिया, मनीष कटारिया परिवार को मिला और वहा मुनिश्री का प्रवचन और आहार हुआ। इस अवसर पर महेंद्र कटारिया, संजीव जैन, प्रदीप जैन तिजारा डॉक्टर अनूप जैन आमोद जैन अनिल जैन संजय जैन मनीष जैन रवि जैन अनूप जैन अमित जैन बंटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इसमें महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कल दिन के समय माता की गोद भराई और शाम को गर्भ कल्याणक का कार्यक्रम होगा। यह पंचकल्याणक का प्रोग्राम 22 फरवरी तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में चलेगा।



















