Advertisement

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा 06 जोड़ो का विवाह एवं 25 बटुकों का यज्ञोपवीत

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज उ०प्र० द्वारा शिवाजी नगर में अपने 30वें वार्षिक कार्यक्रम में 06 जोड़ों का सामूहिक विवाह एवं 25 बटुकों का यज्ञोपवीत कराया गया। दोनों कार्यक्रम सनातन पद्धति से तथा घरों में अपनाई जा रही सभी परम्पराओं का निर्वाह करते हुए किया गया। यज्ञोवीत में सिर के बाल मुड़वाना अनिवार्य था संस्था के महामंत्री यज्ञ कान्त शुक्ल ने बताया कि समावर्तन कार्यक्रम की अध्यक्षता पं० प्रदीप बाजपेई जी तथा आर्शीवचन श्री अरूण चैतन्य पुरी द्वारा की गई संस्था के संस्थापक पं० रनाकान्त शुक्ल जी ने मार्गदर्शन हेतु कुछ पुस्तकों का सेट, परशुराम एवं गायत्री माता का चित्र दिया गया बटुकों की परिवारजनों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई संस्था के संस्थापक पं० रमाकान्त शुक्ल ने सभी बटुकों एवं वर-कन्या को मार्गदर्शन दिया तथा ग्रहत्थी का ढेर सारा सामान उपहार स्वरूप दिया गया। जयमाल के पश्चात् सम्मान समारोह में 08 विभूतियों का सम्मान प्रशस्ति-पत्र एवं साल ओढ़ाकर किया, जिसमे उमेश पालीवाल-चिकित्सक रत्न, श्रीमती ममता द्विवेदी समाजसेवी रश्न् श्रीमती एकता मिश्रा अधिवक्ता रत्न, श्री नरेन्द्र शास्त्री ज्योतिषाचार्य रत्न, डॉ० वरूण शुक्ल – शिक्षया रत्न, श्री सुधीर शुक्ल ब्राह्मण रत्न, श्री ब्रजेन्द्र दीक्षित अभिनय रत्न, श्री भइयन बाजपेई अभिनय रत्न से सम्मानित किया गया इस आयोजन में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष रमेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद दीक्षित, संयोजिका श्रीमती अरुणा शुक्ला, मंत्री डॉ० सुलोचना दीक्षित, डॉ० अनीता शुक्ला, अजय शुक्ला एवं सभी पदाधिकारीगण एवं वशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे कार्यक्रम में निम्न लोगों का विवाह सम्पन्न हुआ प्रीती मिश्रा संग अतुल कुमार, रामा देवी संग शिवम शर्मा, साधना शुक्ला संग श्रीप्रकाश तिवारी, श्वेता अवस्थी संग राम मोहन, कमलजीत सिंह बग्गा, मनोज महाकाल,अंजू शुक्ला संग रमाकान्त एवं नेहा मिश्रा संग आलोक कुमार।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh