Advertisement

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भव्य शोभायात्रा

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा कानपुर के तत्वाधान में छत्रपति शिवाजी महाराज की 397वीं जयंती के उपलक्ष्य में पटेल प्रतिमा बर्रा -2 पटेल चौराहा कानपुर से श्यामनगर पी ए सी मोड़ शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण हेतु बाइक व कार द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी।
शोभायात्रा के शुभारम्भ पर माननीय रामेन्द्र सिंह कटियार पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन कानपुर ने पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा माननीय संजय कटियार जिला मंत्री भाजपा कानपुर दक्षिण ने जिओ और जीने दो सभा का झंडा फहरा कर शोभायात्रा को रवाना किया।
सभा के पदाधिकारियों व समाज के लोग शिवाजी प्रतिमा, श्यामनगर पहुँचकर साफ-सफाई कराई तत्पश्चात माल्यार्पण किया ।उनके जीवन आदर्शो पर माननीय गोविंद सचान ने छत्रपति शिवाजी के गोरिल्ला युद्ध में महारथ व उनकी वीरता के बारे बताया।
जिलामंत्री भाजपा संजय कटियार ने बताया शिवाजी महाराज ने जितने युद्ध लड़े सभी विजयी हुए, उनके सशक्त मराठा साम्राज्य व जीवन आदर्शों से समाज को प्रेरणा लेना चाहिए।
श्री रामआसरे कटियार ने बताया शिवाजी की वीरता,कूटनीतिज्ञ,रणनीतिक गोरिल्ला युद्ध का डंका पूरी दुनिया में बजता है।उन्होंने हिण्द्विवी स्वराज की स्थापना की।
शोभायात्रा में मुख्यरूप से सुरेश सचान ,राम राज पटेल,संजेश कटियार,राजेंद्र सिंह विद्यार्थी,अंशुल पटेल,पावेन्द्र पटेल,वीरेंद्र कटियार ,ज्ञानेंद्र कटियार, अरविन्द उमराव,आदर्श कटियार,पुनीत कुमार .आदि उपस्थित रहे।
सभी ने एक साथ नारे लगाए छत्रपति शिवाजी महाराज की जय,जाड़ता महाराजा की जय
सभा का संचालन पटेल प्रदीप कटियार जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा कानपुर ने किया ।
कार्यक्रम के समापन पर मिष्ठान वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh