Advertisement

राष्ट्रीय सर पदमपत सिंहानिया स्मारक ब्रिज प्रतियोगिता 23-25 फरवरी तक

कानपुर। प्रेसवर्ता मे जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष कैलाशपत सिंहानिया स्पोर्टस फाउन्डेसन राष्ट्रीय सर पदमपत सिंहानिया स्मारक ब्रिज प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसकी पुरस्कार धनराशि लगभग रुपये 2.97 लाख है। इस प्रतियोगिता में समस्त भारत के शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में कुल 13 टेबिल पर, 26 जोडे भाग लेंगे। जो तीन दिनो तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 25 राउन्ड मैच। बोर्ड प्रति राउन्ड खेले जायेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्रिज फेडरेशन आफ इन्डिया के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के मुख्य टूर्नामेन्ट डायरेक्टर वी के शर्मा है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली, महाराष्ट्र, पटना, राँची, बंगाल, गुजरात, कानपुर, लखनऊ, नागपुर और जयपुर के खिलाड़ी भाग ले रहे है। यह प्रतियोगिता 23-25 फरवरी, 2024 तक कमला क्लब, जरीब चौकी, कानपुर में आयोजित होने जा रही। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण बी०बी०ओ (ब्रिज बेस आनलाइन) की वेबसाइट पर किया जायेगा। प्रतियोगिता का उ‌द्घाटन शुकवार, 23 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे होगा और खेल प्रातः 10:00 बजे से शुरु होगा। उद्‌द्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अजय कुमार सरोगी, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर जेके सीमेंट होंगे। प्रतियोगिता का समापन समारोह 25 फरवरी को शाम् 6 बजे कमला क्लब, जरीब चौकी, में सम्पन्न होगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh