Advertisement

गुरु हर राय जी का 394वाँ पावन प्रकाशोत्सव

आज गुरु हर राय अकादमी के परिवारजनों ने गुरु हर राय साहिब जी के 3940 पावन प्रकाश पर्व पर आए साध संगत का हार्दिक अभिनंदन किया सुबह 09:00 बजे से 02:15 बजे तक गुरु हर राय अकादमी के प्रांगण में गुरु हर राय साहिब जी का 394वीं प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा और प्यार से मनाया। जिसमें समाप्ति श्री अखंड पाठ के पश्चात् विद्यालय के बच्चों ने आरती व शबद के साथ शुभारंभ किया वि‌द्यालय की छात्रा प्रमप्रीत कौर ने आरती एवं शबद घर नात आया पियारा ऋषिका प्रसाद ने समूह में दर्शन देख जीवां गुर तेरे जसलीन कौर ने समूह में- ऐसे गुरु को बल बल आइए आदि शबद पाठ किए इसके बाद गुरुद्वारा रामगढ़िया से पधारे भाई अमरजीत सिंह माता साहिब कौर गुरु‌द्वारा से पधारे भाई मनोज सिंह जी, गुरुद्वारा बाजपुर उत्तराखंड से पधारे भाई अमरिन्दर सिंह ने बीर्तन एवं गुरुजी के जीवन पर आधारित प्रसंगी पर प्रकाश डाला तत्पश्चात् स्कूल के धनवीर सिंह, मनीक्षा कौर (पीजी) ने धन गुरु हरि राय कविता पाठ किया इसके अतिरिक्त हरमन सिंह सहित लगभग सोलह छात्रओं ने कविता पाठ किया। जसमिन्दर कौर एवं ऋषिका प्रसाद ने गुरु हरराय जी के जीवन पर आधारित प्रेरणात्मक वृतान्तों का उल्लेख किया। सीनियर ग्रुप द्वारा ढाड़ी के समूह गान के बाद गुरुद्वारा पटियाला से पधारे भाई जतिन्दरपाल सिंह जी ने कीर्तन एवं गुरु जी के जीवन पर आधारित कथाओं एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला। रागी भाई माहेपाल सिंह ‌द्वारा समाप्ति अरदास के साथ ही प्रकाशोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। गुरु का लंगर 1:00 बजे से अटूट बरतता रहा आप समूह साध संगत ने इस अवसर पर सम्मिलित होकर इस पर्व को सफल बनाया। इस सहयोग के लिए हम समस्त गुरु हर राय परिवार आप सबका आभारी है। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह तथा प्रबंध समिति के अन्य सदस्य, स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता, वि‌द्यालय के सभी शिक्षकों, वि‌द्यार्थियों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh