Advertisement

सीसामऊ पी. रोड व्यापारी एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

मर्चेंट चेम्बर हॉल मे सीसामऊ पी. रोड व्यापारी एसोसियेशन के चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे व्यापारी नेताओं को शपथ ग्रहण कराई गई और व्यापारी के हितों में काम करने के लिए उत्साह वर्धन किया गया। उत्तर भारत का ऐतिहासिक और विशाल कार्यक्रम किया गया बाजार सीसामऊ, पी रोड एक बहुत बड़ी मार्केट है। जहां पर सभी वर्गों के लोग खरीदारी करने आते हैं और इस बाजार की खास बात यह है कि यहां पर मानव संसाधन की सभी वस्तुएं उपलब्ध है सीसामऊ पी रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश मेघानी का कहना है कि इस बाजार में हजारों दुकानें हैं और उन दुकानों में दुकानदार ग्राहकों के प्रति समर्पित कार्य करते हैं। महेश मेघानी का कहना है कि व्यापारी अपनी मेहनत का एक हिस्सा टैक्स के रूप में सरकार को देते है हम आशा करते है कि सरकार इन व्यापारियों कि समस्याओं को दूर करेगी। लेकिन व्यापारियों की कई ऐसी समस्याएं हैं जिन पर सरकार ध्यान ही नहीं देती है बता दें कि बीते दिनों हुए वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए महेश मेघानी वरिष्ठ व्यापारी नेता ने जीत दर्ज कराई। वहीं आज अध्यक्ष महेश मेघानी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार नंदा तथा महामंत्री अब्दुल जब्बार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh