Advertisement

कर्मचारीयों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर कर्मचारी संघ ने की बैठक

कानपुर। उत्तर प्रदेश नगर निगम विकास प्राधिकरण एवं जलकर विभाग संयुक्त वहान चालक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर नगर निगम से सेवानिवृत्त/कार्यरत समस्त संवर्गो को कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं से अवगत कराया कि कानपुर नगर निगम प्रशासन एवं शासन से 24 सूत्रीय मांगो को लेकर बैठक कि संगठन के निर्णय लेते हुए 14 मार्च को एक दिवसीय प्रदर्शन अपने अपने विभागों में एक साथ दाहिने हाथ में काला फीता बाँध कर संस्था हित मे बिना कार्य प्रभावित किये अपने दायित्व का निर्वाहन करेंगे।
समस्याओं के मुख्य मांग निदेशक द्वारा जारी किये गये धनराशि रू0 इक्कानवे करोड़ पाँच लाख उन्तालिस हजार एक सौ छः रूपये स्थानान्तरित किया गया(91,05,39,106 रू0)जोकि सेवानिवृत्त/कार्यरत केन्द्रीयत/अकेन्द्रीयत संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के देयकांे का भुगतान किये जाने हेतु आदेशित किया गया था लेकिन कानपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा उस आदेश पर कोई विचार नही किया गया,सफाई कर्मचारियों के परिश्रम को देखते हुए मेडिकल चिकित्सा प्रतिपूर्ति एवं ए0सी0पी0 का भुगतान किया जाना अति आवश्यक है जो नही किया जा रहा है। वर्कशाप विभाग के लम्बित 01 से 09 तक समस्याआंे का निस्तारण नही कराया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh