Advertisement

वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह

डॉ० नरेन्द्र सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज पुराना शिवली रोड कल्यानपुर कानपुर में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मा० श्री देवेन्द्र सिंह (मामा जी)- विख्यात समाज सेवी एवं संस्थापक आदि शक्ति माँ वैष्णों देवी शिव धाम मन्दिर, नया शिवली रोड कल्यानपुर कानपुर ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन करके किया कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनमें बच्चों के माध्यम से गणेश वन्दना एवं फाल्गुन मास की छटा को निखारते हुए “होली आयी रे” नृत्य के माध्यम से होली गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के स्वागत हेतु स्वागत गीत भी कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया मा० मुख्य अतिथि महोदय जी ने बच्चों को अपनी शिक्षा में गुणवत्ता लाने हेतु उनका मार्गदर्शन किया और बताया कि आज जरूरत है आप जैसे सभी छात्रों को भ्रष्टाचार मुक्त भारतवर्ष बनाना और अपनी संस्कृति को बचाये रखना तथा अपने उ‌द्बोधन में छात्रों को मार्गदर्शित करते हुए बताया कि सभी छात्र छात्राओं को समय का प्रबंधन करते हुए एक उद्देश्य बनाकर और अनुशासन का पालन करते हुए शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए भविष्य में असफलता प्राप्त होने पर भी निराश न होकर सफलता की ओर अग्रसर होना चाहिए और लगातार कठिन परिश्रम करना चाहिए वार्षिक पुरस्कार वितरण के इस कार्यक्रम में उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त लगभग 50 छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा भै० जनेश्वर तिवारी, ब० वैष्णवी सिंह एवं अक्षिता सिंह जैसे मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में आये हुए आगन्तुकों का परिचय एवं स्वागत, विद्यालय के प्रबंधक श्री संजय सिंह ने किया विद्यालय के छात्र संसद – प्रधानमंत्री मै० शौर्य प्रताप सिंह ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति से उपाध्यक्ष श्री अनिल विष्ट, संयुक्त मंत्री श्री गणेश शर्मा जी, सदस्य श्री चतुर्भुज राय, विद्यालय की उपप्रधानाचार्या 40 कल्पना सिंह जी, कोऑर्डिनेटर ब० सरिता सिंह जी, आदि स्टाफ उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh