Advertisement

कानपुर विकास प्राधिकरण श्री मदन सिंह गब्र्याल आज कानपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुँचे

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नियुक्ति के पश्चात् नवनियुक्त उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण श्री मदन सिंह गब्र्याल आज दिनांक 16.03.2024 को कानपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुँचे। प्राधिकरण कार्यालय पहुँचने पर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उपाध्यक्ष महोदय का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।  उपाध्यक्ष महोदय ने प्राधिकरण सभागार में प्राधिकरण के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक एवं सूक्ष्म बैठक की गयी। उपाध्यक्ष महोदय द्वारा सर्वप्रथम प्राधिकरण के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उनके द्वारा देखें जा रहे महत्वपूर्ण कार्यो के विषय में जानकारी प्राप्त की गयी।

उपाध्यक्ष महोदय द्वारा बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम जनमानस की समस्याओं को समयबद्ध एवं त्वरित गति से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जाये, साथ ही शासन व प्राधिकरण की समस्त परियोजनाओं को समयान्तर्गत सम्पन्न कराया जाये।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh