Advertisement

भोलेश्वर मंदिर के पास नाले को कवर्ड करने हेतु महापौर ने किया विकास कार्य का शुभारंभ

कानपुर। वार्ड 77 के लगातार विकास के क्रम में आम जनमानस की सुविधा के लिए एक बहुत बड़े विकास कार्य का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे ने किया। इस विकास कार्य की लागत लगभग (एक करोड़ 47 लाख) है। वार्ड 77 के पार्षद डॉक्टर अखिलेश वाजपेई ने बताया कि वार्ड की एक गंभीर समस्या के निदान हेतु बाबा भोलेश्वर मंदिर पुलिया से एमआइजी सेक्टर 4 डबल स्टोरी तक गंदे नाले को कवर्ड करने के लिए निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर प्रमुख प्रमिला पांडे द्वारा किया गया है। कानपुर की *महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे के साथ उन्होंने भी क्षेत्र के विकास बीड़ा उठाया है।
वार्ड के विकास के लिए वह संकल्पित हैं। इस निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर वार्ड 77 के पार्षद डॉ अखिलेश बाजपेई के साथ पंडित सुधीर मिश्रा, पंडित उमेश त्रिवेदी, अखिलेश शुक्ला, के.एस. बाजपेई, विनोद अवस्थी, डॉ. रवी पोरवाल, ओम पाठक, जीतू त्रिपाठी, सुनील त्रिवेदी, अजय त्रिपाठी, रामेन्द्र तिवारी, नारायण पांडे,पप्पू सेंगर, दिलीप त्रिपाठी, प्रखर शुक्ला, धर्मेंद्र मिश्रा, विपिन त्रिवेदी, रवि मिश्रा, सुमित अग्निहोत्री, सत्यम, पवन एवं सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh