कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि) भारतीय नव संवत्सर विक्रम संवत् 2081. कालयुक्त नाम संवत्सर, तद्नुसार 09 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को समय प्रातः 5:00 बजे, स्थान अटल घाट, गंगा बैराज, कानपुर में विस्मित हो रही भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से भारतीय नव वर्ष का स्वागत “जल स्तुति एवं शंखनाद मंत्रोच्चारण संगीत युगलबंदी, भजनों नृत्य मंडली द्वारा नृत्य एवं महाराष्ट्र से आ रहे कलाकारों द्वारा वाद्य यंत्रों के मध्य स्वागत करने का निर्णय, संस्था के संरक्षक डॉ संजय कपूर, अध्यक्ष अजित अग्रवाल, महामंत्री/मीडिया प्रभारी पंडित कृष्ण कुमार दुबे मुन्ना दुबे ” कोषाध्यक्ष/ समन्वयक प्रतीक श्रीवास्तव तथा समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी द्वारा लिया गया। संस्था के अध्यक्ष अजित अग्रवाल ने कहा कि संस्था ने गत वर्ष भी इस आयोजन को इसी स्थान पर किया था।
इस वर्ष यह आयोजन और अधिक भव्यता से करने की योजना बनाई है। यह एक अद्भुत एवं अनूठी पहल कानपुर महानगर से प्रारंभ की जा रही है।
वर्ष का प्रथम दिन मां गंगा के दर्शन, शंखध्वनि एक मंत्रोच्चार के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का पुनीत कार्य कानपुर महानगर के लोगों द्वारा किया जाएगा। अध्यक्ष अजित अग्रवाल अटल घाट आने वाले सभी अतिथियों से आग्रह किया कि वह भारतीय परिवेश में तथा शंख साथ लेकर आये।
संस्था के महामंत्री पं. कृष्ण कुमार दुबे ने बताया कि सस्था को सहयोग कर रहे यूथ विलर्स के सदस्यों द्वारा कानपुर महानगर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर प्रातः 8:00 बजे से 12:00 के मध्य आने तथा जाने वाले यात्रियों को मस्तक पर तिलक लगाकर भारतीय नव संवत्सर की शुभकामनाएं देगे। जल स्तुति एवं शंखनाद के कार्यक्रम में मठ मंदिरों के संतो, सामाजिक संगठनों औद्योगिक संगठनो व्यापारिक संगठनों के अतिरिक्त लगभग 101 बटुको द्वारा मंत्रोच्चारण के मध्य शंखध्वनि के साथ सूर्य को अर्घ देने का कार्य किया जाएगा।
संस्था के कोषाध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि सस्था द्वारा की जा रही इस कानपुर महानगर की अनूठी पहल में बाबा श्री आनंदेश्वर मंगला परिवार, कानपुर क्वियर वेलफेयर फाउंडेशन, शिक्षा संस्कृति उत्धान न्यास, यूथ विलर्स, भारतीय योग चिकित्सक संघ, साहवेस सामाजिक संगठन का पूर्ण सहयोग रहेगा। इसी के साथ कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशीष सचान ने कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों की भी सहभागिता के लिए कटिबद्धता प्रकट की। पत्रकार वार्ता में अजित अग्रवाल पं कृष्ण कुमार दुबे “मुन्ना दुबे” प्रतीक श्रीवास्तव, आशीष सचान, अंकित दुबे, उत्कर्ष गुप्ता अनुज पांडे गुडुन दीक्षित आदि रहे।
भारतीय नव संवत्सर का सनातन संस्कृति से स्वागत करेगा कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन


















