Advertisement

व्यापारियों ने फूलों की होली खेल कर मनाया होली मिलन समारोह

कानपुर। कानपुर व्यापारी एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन मोतीझील लॉन में किया गया जहां फूलों की होली खेलकर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।कलाकारों ने फिल्मी संगीतों से ऐसा शमां बांधा कि सभी झूमने को मजबूर हो गए। व्यापारी नेता संजय टंडन ने कहा कि होली मिलन के बहाने हम फिर उन परम्पराओं को याद करते हैं,जिनकी मौजूदगी हमारे समाज में एक मिसाल कायम करती है।वही इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,सांसद सत्यदेव पचौरी,विधायक अमिताभ बाजपेई,अजय कपूर, संजय कपूर,एम एल ए ग्रुप के चेयरमैन वरिष्ट समाजसेवी मुरारी लाल अग्रवाल,संरक्षक विजय कपूर,संजय टंडन,गुलशन गांधी,श्याम गुप्ता,गौरव बजाज,पुष्पेंद्र जायसवाल,इंद्रपाल सिंह,गुरु चरण सिंह कालरा आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh