Advertisement

सेवानिवृत्त हुए दरोगाओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित।

कानपुर के थाना जाजमऊ में अपनी सेवा देने वाले दो दरोगा सेवानिवृत्त हुए। दरोगा रामानंद व दिनेश चंद्र  थाने के समस्त स्टाफ व समाजसेवीयों ने थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया।
जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक रामानंद व दिनेश चंद्र को पुष्प माला पहनाकर तिलक लगाकर अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर निरीक्षक सभाजीत,जावेद अहमद,उपनिरीक्षक सोनू पोशवाल, धवेंद्र, प्रभाशंकर सिंह, कांस्टेबल अजय, दीपांशु,महिला कॉन्स्टेबल पिंकी व थाना का समस्त स्टॉफ संग समाजसेवी अनवार हुसैन, जेपी शर्मा व पत्रकार मोहम्मद नईम, वाजिद खान मौजूद रहें

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh