Advertisement

नारी सशक्तिकरण और त्याग तपस्या पर बनी 3-डी एनिमेशन फिल्म “द लाइट” का शुभारंभ हुआ

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा की ओर से किए गए नारी सशक्तिकरण और त्याग तपस्या पर बनी 3-डी एनिमेशन फिल्म “द लाइट” का शुभारंभ हुआ

आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तपोवन मेहरबान सिंह का पुरवा, कानपुर सेवाकेंद्र द्वारा पीवीआर सिनेमा, साउथ एक्स मॉल, कानपुर में आस्कर अवार्ड के लिए लिस्टेड ‘द लाइट’ अध्यात्मिक मूवी का प्रस्तुतीकरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय प्रमिला पाण्डेय जी (महापौर) शामिल हुई माननीय प्रमिला पाण्डेय जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया माननीय प्रमिला पाण्डेय जी ने समय अभाव के कारण मूवी के कुछ अंश ही देखे और सुख, शांति और आनंद का अनुभव किया कार्यक्रम में उन्होंने बोला की समाज और देश के सम्पूर्ण विकास हेतु समय समय पर इस तरह की अध्यात्मिक मूवी का प्रदर्शन होते रहना चाहिए द लाइट’ अध्यात्मिक मूवी में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था के संस्थापक ब्रह्मा बाबा के सम्पूर्ण जीवन को प्रस्तुत किया गया है ‘द लाइट’ अध्यात्मिक मूवी में दिखाया गया कि कैसे ब्रह्मा बाबा ने ईश्वरीय प्रेरणा से प्रेरित होकर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था की स्थापना की द लाइट’ अध्यात्मिक मूवी में दिखाया गया कि ब्रहमा बाबा का निर्देश था कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संस्था का संचालन बहनों के द्वारा ही किया जाएगा और आज सम्पूर्ण विश्व के समस्त सेवा केन्द्रों का संचालन बहनों के द्वारा ही किया जा रहा है द लाइट’ अध्यात्मिक मूवी को 1500 से अधिक भाइयो और बहनों ने देखा और प्रेम, सुख, शांति और आनंद का अनुभव पाकर खुशी से झूम उठे ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सब जोन इंचार्ज परम आदरणीया राजयोगिनी दुलारी दादी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी परम पूज्य पिता की संतान है हम विकारो में फंस गये है। उसे मुक्त करने के लिये ब्रह्माकुमारी आश्रम में सेवा का कार्य हो रहा है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh