Advertisement

मंगलामुखी किन्नर समाज ने मतदाताओं को किया जागरूक

कानपुर। दधीचि देहदान संस्थान के नेतृत्व में आज दर्जनों मंगलामुखी बहनों ने नगर के जेल चौराहे से सरसैया घाट तक लोगों की न केवल मतदान हेतु जगाया बल्कि गंगा तट पर माँ गंगा की साक्षी में हर व्यक्ति को मतदान करने के लिए जागरूक किया। मतदान करने के लिए “गंगा की सौगन्ध” भी दिलाई। युग दधीचि अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं महासचिव माधवी सेंगर ने जेल चौराहे पर मन्नत माँ फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नत माँ का उनकी सहयोगी बहनों अनीता, माधुरी, तमन्ना, प्रीति, चांदनी, वैशाली, नहरका, सारिका का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंगलामुखी समाज का नेतृत्व कर रहीं मन्नत माँ ने कहा कि जो लोग अपना पाँच साल का जन प्रतिनिधि चुनने के लिये पाँच मिनट का समय भी वोटिंग के लिये नहीं निकाल पा रहे वे सरकार के घर किसी प्रकार का आरोप न लगायें, अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने अपील की मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है अतः राष्ट्र धर्म निभाने से न चूकें और परिवार सहित वोट जरूर डालें मतदान करने के लिए जागरूक करते हुये यह पूरा काफिला सरसैया घाट पहुँचा जहाँ पर पं. सुमित मिश्रा ‘गोल्डी’ ने मंगलामुखी समाज का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहीं पर माँ गंगा की साक्षी में सभी उपस्थित जनों ने मतदान हेतु ” गंगा की सौगन्ध” ली। कार्यक्रम समापन पर मन्नत माँ ने देहदान अभियान प्रमुख मनोज-माधवी सेंगर सहित पं. शेष नारायण त्रिवेदी ‘पप्पूजी, पं. विजय नारायण तिवारी ‘मुकुलजी, आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल, लाल, रवि तिवारी, प्रेमलता तिवारी संजय भारती, प्रकाश धवन, को इस शुभ कार्य हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh