श्री राधारमण सेवा भाव संस्थान ने किया मातृत्व दिवस एवं अव्वल विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह का आयोजन मन्नत ग्रुप एकाडमी के अध्यक्ष राघव के नृत्य कलाकारों ने माँ के अद्भुत भवनात्मक् पल को ममता मे पिरोया। अंध विद्यालय के होनहार छात्रों को भी उपहार एवं सर्टिफिकट से किया गया सम्मानित। सिविल लाइन स्थित मर्चेंट चैंबर हॉल में श्री राधा रमण सेवा संस्थान के मंच से आये वरिष्ठ समाजसेवी मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल की ओर से जरूरत मंद विधार्थियों को पुरे के पुरे साल के किताबों का बंडल दिया गया। संघर्ष से जुझकर अपना एवं अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही माताओं का किया गया सम्मान उन सभी समाज सेवी महिलाओं का भी सम्मान किया गया गया जो समाज मे उन महिलाओं और बच्चों को नई दिशा एवं उनका कुछ ना कुछ सहयोग करती रहती हैं। मुख्य रूप से प्रिंसिपल मृदुला शुक्ला, शशि कौशिक, नमिता मालवीय, सुनीता श्रीवास्तव, कौशल सोमानी, शोभा श्रीवास्तव
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी सेठ मुरारी लाल अग्रवाल,चेयर मैन एम एल ए ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्री राधा रमण सेवा भाव संस्थान की संस्थापिका संध्या पांडे ने बताया कि सहयोग एवं भवनात्मक जैसी संस्कृति एवं परंपरा को बनाये रखने के लिए ऐसे एकता अखंडता एवं भारतीय संस्कृति से भरे मां की ममता से भरे प्रस्तुति ने सभी दर्शकों और अतिथियों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने भारत देश की सदभाव भावना तथा उन बच्चों को प्रोत्साहित किया गया जो जीवन के संघर्ष को दरकीनार् कर अध्यन मे अव्वल आ रहे है। यही नही भेद भाव की सोच को खत्म करने की छोटी सी पहल के साथ समान विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह रखा गया, मंद बुढ्ढी हो या अंधे उन्हें हम सभी समाज मे रह रहे लोगों को उन्हें यह महसूस नही करना चाहिए की वो हमसे अलग है। हमारे मुख्य अतिथि सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने सभी माताओं एवं बच्चों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम को आयोजित कराने का पूरा का पूरा श्रेय मुख्य अतिथि को जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से मौके पर समाज सेवी नमिता दीपक मालवीय,पी एन. सोमानी,रेखा त्रिपाठी कार्यक्रम अध्यक्ष संध्या पांडेय साथ मे मंजुला मिश्रा, सचिव प्रशांत त्रिपाती उपस्थित रहे।
श्री राधारमण सेवा भाव संस्थान ने किया मातृत्व दिवस एवं अव्वल विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह का आयोजन


















