Advertisement

वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी ने अपने पृथ्वी बनाम प्लास्टिक थीम के अंतर्गत मिशन क्लीन कानपुर अभियान कल्याणपुर सब्जी मंडी से शुरू किया

कानपुर,वूमेन एम्पावरमेंट वेलफेयर सोसाइटी ने अपने पृथ्वी बनाम प्लास्टिक थीम के अंतर्गत मिशन क्लीन कानपुर अभियान कल्याणपुर सब्जी मंडी से शुरू किया,जिसका मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुर्पयोग के बारे में जागरूक करना और इस्तेमाल बंद करवाना है। संस्था के सभी सदस्यों ने कानपुर नगर निगम की टीम तथा सिविल डिफेंस टीम के सहयोग से मंडी की सफाई की,फल और सब्जी बेचने वालों को कपड़े के थैले वितरित किए गये और उनको पालीथीन का इस्तेमाल बंद करने को समझाया गया।साथ ही लोगों को जागरूक किया कि पालीथीन का प्रयोग न करे। संस्था सभी फल और सब्जी बेचने वालों को मुफ्त में थैले देगी जिससे वो पालीथिन का उपयोग बंद कर सकें। संस्था की संस्थापक डॉ प्रतिभा मिश्रा,सपना,डॉ अंशु, विनीता,आरती,रानू,विभा, ममता,खुशबू,मेघना,पिंकी,शालिनी ने सभी सदस्यों के साथ नगर निगम के इंस्पेक्टर चेतन कुमार सिंह तथा उनकी टीम,सिविल डिफेंस से राजेन्द्र त्रिवेदी और जीतेंद्र ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh