Advertisement

नमामि गंगे के काम में लगे भारी वाहन गुजरने से करीब 40 फीट लंबा नाले का स्लैब टूट गया

कानपुर। नगर निगम जोन – 2 के अंतर्गत जाजमऊ सरय्या बाजार में बीते 25 दिन पहले अंग्रेजों के समय बना नाला टूट गया था। बताया जा रहा है कि नमामि गंगे के काम में लगे भारी वाहन गुजरने से करीब 40 फीट लंबा नाले का स्लैब टूट गया। गनीमत रही टूटने के दौरान कोई भी राहगीर या क्षेत्रीय मौके पर मौजूद नहीं था। शनिवार की रात नाले से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। जिससे वहां से गुजरने वाले और क्षेत्रीय लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के रहने वाले इकराम बेग, सलमान, राजकुमार, युसूफ, हबीब ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नाले से जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है। जहरीली गैस की चपेट में क्षेत्र के करीब एक दर्जन बच्चे आ चुके है। क्षेत्र के बच्चे लगातार बीमार हो रहे है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग को जहरीली गैस लगने से दस्त हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि जब से नाला टूटा है। जब से कोई अधिकारी नाले की मरम्मत करने के लिए नहीं आया। अगर कोई भी बड़ा हादसा होता है तो इसके जिम्मेदार संबंधित अधिकारी होंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh