Advertisement

दिव्यांग उत्पीड़न व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का किदवई नगर थाने में प्रदर्शन

दिव्यांग उत्पीड़न व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी का किदवई नगर थाने में प्रदर्शन

दिव्यांग राजेश शुक्ला के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने का किया विरोध

बिल्डर की शह पर हो रहा दिव्यांग राजेश शुक्ला का उत्पीड़न

अनाधिकृत फ्लैट को गिराने की मांग के डी ए से थाना प्रभारी ने न्याय कराने का दिया भरोसा

 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने किदवई नगर थाने में दिव्यांग राजेश कुमार शुक्ला व उनकी पत्नी के विरूद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने, उत्पीड़न करने के खिलाफ किदवई नगर थाने में प्रदर्शन किया | प्रदर्शन के दौरान दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता  भ्रष्टाचार मुर्दाबाद मुर्दाबाद, फर्जी मुकदमा खत्म करो, दिव्यांग राजेश कुमार शुक्ला को न्याय दो के नारे लगा रहे थे। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने मामले के न्याय करने का भरोसा दिया।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने बिना तथ्यों की जांच किये कार्यवाही की है, पुलिस बिल्डर व सरदार गुरदीप सिंह के धनबल , बाहुबल के प्रभाव मे आकर दिव्यांग राजेश कुमार शुक्ला व उनकी पत्नी रोली शुक्ला पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस को अगर मुकदमा दर्ज करना था तो दोनो पक्षों के दस्तावेज देख कर कार्यवाही करनी चाहिए। पुलिस बिना दस्तावेज देखे एकतरफा कार्यवाही कर रही है। मुकदमा केवल जमीन मालिक पर क्यों दर्ज हुआ, पैसा बिल्डर ने भी लिया है उसके खिलाफ मुकदमा क्यों नहीं दर्ज हुआ।
वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बिल्डर ने धोखा धडी करके टू बी एच के का फ्लैट पार्किंग की जगह यह कह कर बना लिया कि के डी ए से नक्सा पास हो गया है और भूतल का फ्लैट सरदार गुरदीप सिंह को बेचने के लिये राजेश कुमार शुक्ला को बयाना कि रकम साढ़े सात लाख रूपया नगद व चेक से दिलवा दिया। रजिस्ट्री के लिये तिन माह का समय दिया गया। रजिस्ट्री करने से पहले राजेश शुक्ला ने बिल्डर से फ्लैट का के डी ए से स्वीकृत नक्सा मांगा। बिल्डर शैलेन्द्र मिश्रा ने कहा नक्सा स्वीकृत नही है, तो राजेश कुमार शुक्ला ने फ्लैट की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया और सरदार गुरदीप सिंह को बयाने की रकम चेक व नगद वापस कर दिया। उसके बावजूद गुरदीप सिंह पैसा वापस न मिलने का झूठा आरोप बिल्डर से मिल कर लगा रहे है। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि अनाधिकृत फ्लैट को गिराने के लिये राजेश शुक्ला ने के डी ए को आई जी आर एस व अन्य माध्यमो से प्रार्थना पत्र दे रखा है। के डी ए में कार्यवाही चल रही है। पूरे मामले में बिल्डर का खेल चल रहा है। सरदार गुरदीप सिंह को आगे कर राजेश कुमार शुक्ला पर नजायज दबाव बनाया जा रहा है।
आज के प्रदर्शन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, राजेश शुक्ला, गौरव कुमार, महेश चन्द्र साहु, अनुराधा गुप्ता, सीमा कुशवाहा, गोमती, याशमीन, सरला, रोली शुक्ला, धीरेन्द्र केशरवानी, गुलजार, दिनेश यादव आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh