Advertisement

आज से जंगली देवी मंदिर भी हुआ बन्द, दर्शनों हेतु बाबा आनदेश्वर का समय बदला ….

कानपुर । दिनों दिन बढ़ते कोरोना के संकट काल के चलते जहां जिला प्रशासन ने गाइड लाइन जारी करते हुए रात्रि लॉक डाउन कर दिया है वही चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों में दर्शनों हेतु उमड़ने वाले जनसैलाब के चलते नगर के प्रतिष्टित मन्दिरों के प्रबन्ध समितियों द्वारा भी जनमानस की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कुछ मन्दिरों को पूर्णतया बन्द कर दिया गया है तो कुछ मन्दिरों में भक्तो के दर्शनों हेतु समय सारणी में बदलाव किए है जिनमे बारा देवी मंदिर के बाद शुक्रवार को किदवई नगर स्थित माता जंगलीदेवी मंदिर समिति ने 17 अप्रैल शनिवार से मन्दिर बन्द करने का फैसला किया है यह जानकारी देते हुए मां जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट के महामन्त्री राजा पाण्डेय व प्रबन्धक पं विजय पाण्डेय ने बताई उन्होंने कहा कि जिला प्रसाशन की अगले आदेश तक मन्दिर को आम जनमानस दर्शनों के लिए बन्द किया जा रहा है ।इसके साथ ही परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर धाम के महंत अरुण भारती ने बताया कि मन्दिर में 4 आरती होती है जिसमे सन्ध्या आरती के समय भक्तों की संख्या अधिक हो जाती है जिसके लिए मन्दिर प्रसाशन ने सुरक्षा की दृष्टि से भक्तो के दर्शनों का प्रवेश समय शाम 5:30 तक तय किया। तदुपरांत मन्दिर प्रसाशन द्वारा बाबा की आरती कर बाबा के कपाट बंद कर दिए जाएंगे । साथ ही महंत ने शहर वासियों से मास्क लगाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व निर्धारित समय के अंतर्गत बाबा के दर्शन करने की अपील की है ।

Senior Reporter-Kamal Mishra

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh