Advertisement

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर के आ रहे भक्तों पर आतंकवादी हमले के विरोध में पुतला दहन एवं आक्रोश प्रदर्शन

आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पूर्व द्वारा माता वैष्णो देवी के दर्शन कर के आ रहे भक्तों पर आतंकवादी हमले के विरोध में पुतला दहन एवं आक्रोश प्रदर्शन रामादेवी चौराहे पर किया गया,
वैष्णों देवी कटरा से शिव खोड़ी जाते समय 9 जून को हिंदू श्रद्धालूओं की बस पर क्रुर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतिंकवादियों का कायराना हमला किया, जिसमें 10 निहत्ते श्रद्धालु यात्री मारे गए,

संपूर्ण देशवासियों के लिए यह घटना एक बड़ी दर्दनाक है, इस घटनाक्रम से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है।

जम्मु काश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दश झेल रहा है, धारा 370हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है ,हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देेश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य कर के इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मारे गए हिन्द तीर्थयात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है, और विरोध प्रदर्शन करते हुए डीसीपी पूर्वी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सोपा गया है,

इस प्रकार की गति विधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दे तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो, ऐसा केन्द्र सरकार से सुनिश्वित करे,

इस पुतला दहन और आक्रोश प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत संयोजक अमरनाथ, के साथ पूर्व के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह, जिला संयोजक आकाश यादव, जिला मंत्री मुकेश, जिला सहसंयोजक शुभम वर्मा, शुभम तिवारी, एवं समस्त विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh